Deoghar: Association of surgeon’s of India Jharkhand state chapter के द्वारा CME cum JASICON 24 Meet, देवघर के एक होटल सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के करीब 50 की संख्या में शल्य चिकित्सक (सर्जन) ने हिस्सा लिया। इसमें विभिन्न बीमारियों के इलाज हेतु कई आधुनिक चिकित्सा पद्धति के उपयोग पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर एम्स देवघर के सभी शल्य चिकित्सकों ने भी हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर विजय कुमार (साहिबगंज), डॉक्टर मोहम्मद आजाद (गिरिडीह), डॉक्टर रंजन सिंहा (सिविल सर्जन देवघर), डॉक्टर एस आर पात्रा (विभागाध्यक्ष शल्य विभाग, एम्स देवघर), और डॉ राजेश कुमार सिंह उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में डॉ. आशीष कुमार द्वारा साइनस, पाइल्स और फिस्टुला का इलाज, डॉ. अभिनव प्रकाश आर्या द्वारा फिस्टुला का आधुनिक पद्धति से इलाज और डॉ. राजेश रंजन द्वारा दूरबीन विधि से पित्त की नली में पथरी के ऑपरेशन पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ आलोक मोहन सिंह द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शहर के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर सुभाष चंद्र चौधरी ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉक्टर जुगल किशोर चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर देवघर के सभी शैल्य चिकित्सक उपस्थित हुए।
जिसमें डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ. अविनाश कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार, डॉ. चितरंजन पंकज, डॉ शंकर लाल मुर्मू, डॉ विजय, डॉ विनोद, डॉ जगजीवन, डॉ रवि सहित एम्स देवघर के डॉक्टर अमरदीप, डॉ निरंजन, डॉ. निशिथ, डॉक्टर अरविंद प्रमुख रूप से रहे। इसकी जानकारी एएसआई देवघर सिटी ब्रांच के सचिव डॉक्टर कुमार गौरव द्वारा दी गई।
डॉक्टर गौरव ने बताया कि इस परिचर्चा में आधुनिक पद्धतियों से मरीज के शल्य चिकित्सा पर चर्चा की गई। ताकि मरीज को जल्द और सुविधाजनक इलाज देवघर जैसे छोटे शहर में उपलब्ध हो सके।