देवघर।
देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा छापेमारी कर मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुटियाबड़ा, पथरड्डा थाना के दुधवाजोरी व पालोजोरी थाना क्षेत्र के असना व पहरुडीह गांव से 14 साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 1.40 लाख नगद, 40 मोबाइल, 65 सिम कार्ड, 45 एटीएम, 15 पासबुक, पांच चेकबुक और दो बाइक जब्त किया है। सभी पर फर्जी बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को फोन कर उन्हें झांसा में लेकर उनके एटीएम, बैंक खाता व ओटीपी की जानकारी हासिल कर ठगी करने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपितों में दीपक कुमार मेहरा, बबलू मेहरा, पंकज कुमार दास, पथरड्डा थाना क्षेत्र के दुधवाजोरी, जियाउल अंसारी, कुतुबुद्दीन अंसारी, समीर अंसारी, अली हसन पालोजोरी थाना क्षेत्र के पहरुडीह के रहनेवाला है। समीर अंसारी व अली हसन सगे भाई है।
इमरान अंसारी, इरफान अंसारी उर्फ कमल वारसी, रोहित मंडल पालोजोरी थाना क्षेत्र के असना गांव का रहने वाला है। इमरान व इरफान सगे भाई हैं।
मनोहर कुमार मंडल, प्रफुल कुमार मंडल, सुमन कुमार मंडल, संतोष कुमार मंडल जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुटियाबड़ा असहना गांव का निवासी है।