
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के स्टेडियम रोड में दो ऑटो के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में एक ऑटो पर सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल में एक व्यक्ति जसीडीह थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी मुरारी कुमार गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया है।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में घायल मुरारी ने बताया कि वह परीक्षा देने के लिए आया था। परीक्षा देकर ऑटो पर बैठकर घर जा रहा था।

उसी क्रम में स्टेडियम रोड के पास सामने से आ रही ऑटो ने टक्कर मार दी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।


