
Deoghar: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का झारखंड में आज दूसरा दिन है। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

लाल धोती पहने राहुल ने मंदिर में विधि विधान से पूजा किया। उसके बाद टावर चौक से वीआईपी चौक तक न्याय यात्रा निकली। जहां वीआईपी चौक पर राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया।













