
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के भैरो बाजार मंदिर रोड स्थित एक बर्तन दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 10 लाख रूपये की कीमत के बर्तन की चोरी कर ली। इसे लेकर राम मंदिर रोड निवासी संतोषी देवी ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि दुकान में ताला लगाकर 29 जनवरी को बेटी के घर धनबाद गयी थी। दूसरे दिन वापस लौटने के बाद दुकान खोलने पहुंची तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। अंदर जब गयी तो देखा कि सारा पीतल, कांसा, तांबा और अल्युमुनियम का बर्तन दुकान से गायब है। कहा है कि उसने बैंक से लोन लेकर यह दुकान खोला था।

इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


