
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने छिनतई के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गये। जेल गये आरोपी का नाम सहिल धपरा है जो क्लब ग्राउंड का रहने वाला है। वह छिनतई और चोरी के आरोप में पूर्व में भी जेल जा चूका है।

बताते चलें कि देवघर सिमरा निवासी निरंजन कुमार ने छिनतई को लेकर मामला दर्ज कराया है। कहा है कि वह कास्टर टाउन स्थित एक कंपनी में कार्य करता है। 31 जनवारी शाम चार बजे काम पर से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान बंगाली धर्मशाला के पास चार की संख्या में लड़कों ने रोक लिया और पैर पकड़ लिया। उसी दौरान उनमें से एक लड़का जबरन उसके पॉकेट से 2600 रूपये निकाल लिया। रूपया निकालते ही चारो भागने लगे। उसी दौरान खदेड़कर कर एक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुछताछ में उसने अपना नाम साहिल धपरा बताया। नगर पुलिस फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी में जुट गयी है।



