
Ranchi: सीएम आवास और राजभवन के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। वहीं राजभवन में हलचल तेज हो गई है। डीआईजी अनूप बिरथरे भी सीएम आवास पहुंचे हैं। वह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम चार घंटे से पूछताछ कर रही है। इस बीच रांची के मुख्यमंत्री आवास में झारखंड पर्यटक की दो बसें पहुंची हैं। बताया गया है कि सभी विधायकों को दूसरे जगह शिफ्ट करने की तैयारी है। हालांकि, अबतक विधायकों को दूसरे जगह शिफ्ट करने की किसी भी तरह अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

इधर, रांची डीसी और एसएसपी भी सीएम हाउस के अंदर गए। पुलिस की एक टुकड़ी भी अंदर गई है। वहीं आईएएस प्रशांत कुमार और डायरेक्टर माइंस भी सीएम आवास के अंदर गए हैं। मुख्यमंत्री आवास के आने वाले कांके रोड को दोनों तरफ से बैरिकेडिंग करके यातायात को रोक दिया गया है।


