
Ranchi: सूबे के सीएम हेमंत सोरेन रांची में ही हैं। वो अभी थोड़ी देर पहले सीएम आवास पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत शिबू सोरेन के आवास से अपने आवास पहुंचे हैं। उन्होंने हाथ हिला कर मीडिया का अभिनंदन किया।

बता दें कि हेमंत सोरेन सोमवार को दिल्ली में उनके आवास पर पड़े ईडी के छापे के बाद से ट्रेस लेस थे। अब 31 घंटे के बाद वो सामने आए हैं। इस वजह से बीजेपी हमलावर हो रही थी।


