
Deoghar: सर्वोच्च न्यायालय की मेडिएशन एण्ड काॅन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी (एमसीपीसी) द्वारा प्रशिक्षित मध्यस्थ अब अपने- अपने जिलों के जिला मध्यस्थता केन्द्र में अपनी सेवा दे सकेंगे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन मध्यस्थों की सूची जारी की गई है, उनमें देवघर से राज कुमार शर्मा, फाल्गुनी मरीक, संजय कुमार मिश्रा, चन्द्रशेखर प्रसाद राय, संजीव कुमार, चन्द्र किशोर राय, मनोज कुमार, योगेन्द्र कुमार, अमर नाथ राय, मो0 मोबिन अंसारी, शिशिर कुमार, कौशल किशोर दूबे, राज कुमार भगत, विनय कुमार राय, संजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार वर्मा, सरिता कुमारी, सेलेस्टिना सोरेन, प्रणय कुमार सिन्हा, बिनोद कुमार सिन्हा, कौशल कुमार पाण्डेय, नीता पाठक के नाम शामिल हैं, जबकि पलामू से अशोक कुमार मिश्रा, वरुण कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। रामगढ़ से राजेन्द्र कुमार, कौशल किशोर सिन्हा, विमल किशोर जाजू हैं, जबकि सरायकेला से अम्बिका चरण पानी, रिंकु कुमारी सिन्हा, विमल चन्द्र मंडल,संत राम हेम्ब्रम, सिद्धेश्वर चौबे को शामिल किया गया है।

चाईबासा से पूजा चौरसिया, मिली बिरुआ के नाम शामिल हैं, जबकि जामताड़ा से पुष्पा कुमारी, पुष्पा दूबे के नाम हैं। रांची से दिपसी सवारा,शिवम ए पाठक, अरविंद कुमार वर्मा, रंजिनी कुमारी एवं एन के सिंह को इस सूची में शामिल किया गया है।


