
Ranchi: झारखंड के झुमरी तिलैया से मंगलवार को किडनैप किए गए छह साल के बालक आर्यन राज को प्रयागराज से बरामद कर लिया गया है। उसे दो महिलाएं अगवा कर दिल्ली ले जा रही थीं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया गया कि गोपी यादव का पुत्र आर्यन राज अपने चचेरे भाई के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान पतंग कटकर गिर गई तो दोनों घर से बाहर आकर खेलने लगे।

इसी बीच दो महिलाएं पतंग दिलाने का झांसा देकर दोनों को अपने साथ ले गईं। उन्होंने इनमें से एक बच्चे को वापस घर भेज दिया, जबकि, दूसरे को वे अपने साथ ले गईं।
बच्चे के परिजनों ने देर शाम अपहरण से संबंधित प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई। जांच शुरू हुई तो सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं बच्चों को साथ लेकर जाती दिखीं। इनमें से एक महिला की पहचान आजाद मुहल्ले में रहने वाली पूजा देवी के रूप में हुई थी।


