
Jasidih (Deoghar): 9 जनवरी से लेकर रविवार 14 जनवरी तक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत वाराणसी मंडल में छपरा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य और छपरा से गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के बीच विद्युतीकरण कार्य के साथ दोहरीकरण तथा छपरा से छपरा कचहरी के बीच तीसरी लाइन चालू करने के के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा।

इस कारण गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस और सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 15 जनवरी तक रह रहेगी। वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर चलाने का निर्णय लिया गया है, यह जानकारी रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

इन रेलगाड़ियों को किया गया है रद्द
उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस व 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस और 15027 हटिया- गोरखपुर एक्सप्रेस 10 से 15 जनवरी तक 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 10 से 15 जनवरी तक होने वाली यात्रा रद्द कर गई है।
ईन ट्रेनों का रहेगा मार्ग परिवर्तन
वहीं कई ट्रेनों का विभिन्न तिथियों में मार्ग परिवर्त किया गया है। उसमें 18181 टाटानगर-थावे 8, 9, 11 और 12 जनवरी को होने वाली यात्रा व 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस 10, 11, 13, 14, को होने वाली यात्रा आ मौजूदा मार्ग थावे जंक्शन-सिवान छपरा जंक्शन-छपत ग्रामीण के बजाय थावे-मसरख-खैरा-छपरा ग्रामीण के रास्ते चलायी जाएगी। जबकि 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 8 से 13 जनवरी तक होने वाली यात्रा मुजफ्फरपुर- छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के बजाय छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे- सिवान-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी। वहीं 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 13 जनवरी को होने वाली यात्रा गोरखपुर जंक्शन-भटनी-मऊ-बलिया-छपरा-मुजफ्फरपुर के बजाय गोरखपुर-पनिया हवा- नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।


