
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में लूट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला जमुआ निवासी संदीप मंडल ने दर्ज कराया है। मामले मे गावं के ही चंदन मंडल सहित पांच- छह अज्ञात को आरोपी बनाया है।

कहा है कि पांच जनवारी को शाम 6 बजे बैद्यनाथपुर स्थित राइस मील से 80 हजार रूपये का धान बेचकर वापस घर जा रहा था। उसी दौरान गावं के चंदन मंडल का कॉल गया और कहा कि डुमरिया पुल के पास पहुंचने को कहा। वह जैसे ही डुमरिया पुल के पास पहुंचा तो चंदन ने किसी को फोन किया।

उपरांत दो बाइक पर सवार होकर पांच- छह युवक वहां पहुंचा और उसके गर्दन पर चाकू सटाकर 80 हजार रूपये एवं मोबाइल लूट कर फरार हो गये। मामला दर्ज कर मोहनपुर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


