
Deoghar: झारखंड के देवघर में भव्य तिरुपति मंदिर बनाया जायेगा। इसकी जानकारी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दी।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर देवों का घर है… तिरुपति ट्रस्ट जगह-जगह अपने खर्चे पर तिरुपति बालाजी मंदिर बना रही है।

उन्होंने कहा कि देवघर में इसकी आवश्यकता थी, ऐसे में मैंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से आग्रह किया था कि देवघर में तिरुपति मंदिर बनाया जाए। उन्होंने मेरे आवेदन को तिरुपति ट्रस्ट को दे दिया था। 26 दिसंबर को तिरुपति ट्रस्ट की मीटिंग में ये तय हुआ कि ट्रस्ट देवघर में मंदिर बनायेगी।


