
Deoghar: देवघर नगर थाना में मारपीट छेड़खानी करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

मामले में एक पक्ष की महिला ने कहा है कि वह एक मकान में भाड़े पर रहती है। अचानक उसका मकान मालिक अपने कुछ घर के सदस्य और सहयोगियों को लेकर उसके पास पहुंचे और गाली गलौज करते हुए घर का सामान इधर- उधर फैंकने लगे। जब मना किया तो मारपीट करने लगे। मारपीट के क्रम में कान की बाली खिंच लिया और छेड़खानी भी करने लगे।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मकान मालिक ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि उसके घर में किराये पर रह रहे एक भाड़ेदार ने अपने साले के साथ मिलकर घर में घूस कर मारपीट किया और घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगा। मारपीट के दौरान कहने लगा की पांच लाख रूपये दो नहीं तो घर बेच दो। इधर मामला दर्ज कर नगर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।


