
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने छिनतई करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम नगर थाना क्षेत्र के हरदला कुंडा निवासी अलोक मिश्रा और कुंडा थाना इलाके के करनीबाग निवासी सूरज कुमार के नाम शामिल हैं।

बताते चलें कि एक मॉल में काम करने वाला स्टाफ कोरियासा निवासी अजय रवानी रात के 9 बजे के आसपास वापस घर जा रहा था। उसी क्रम में सतसंग चौक के तीन युवक वहां पहुंचा और उससे मारपीट कर 1900 रूपया छिन कर भागने लगा। उसके हो हल्ला मचाने के बाद आसपास के लोग दौड़े और छिनतई कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक अन्य भागने में सफल रहा।

स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर नगर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर पुलिस दोनों से पुछताछ करने के बाद जेल भेज दिया।



