
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High court) में नगर निगम और निकायों का चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने निगम और निकाय चुनाव को कराने वाली याचिका को निष्पादित कर दिया है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई।

अदालत ने राज्य सरकार को तीन हफ्ते में चुनाव की घोषणा करने का आदेश दिया है।
इस संबंध में निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो और अरुण झा ने याचिका दाखिल की है। उनकी ओर से अधिवक्ता विनोद सिंह ने बहस की।


