
Deoghar: कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह निवासी निरंजन कुमार मिश्र के घर से जेवरात सहित मोबाइल फोन की चोरी कर ली गई है। घटना की जानकारी कुंडा थाना को दे दी गई है। पीड़ित ने चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर लिए जाने का दावा किया है।

चोरों ने घर से सोने का चेन (80 हजार रुपये), सोने की दो अंगुठी (20 हजार रुपये ), एक पीस सोने का मंगटीका (16 हजार रुपये), दस भर चांदी का पायल (12 हजार रुपये), सोने का लाकेट (चार हजार रुपये) व एक मोबाइल फोन की चोरी कर ली गई है।

चोरी गई सामान की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। घटना के संबंध में पीड़ित का कहना है कि 14 जून की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। पीड़ित सिरहाने के पास मोबाइल रखकर सो गया। चोरी के क्रम पीड़ित की नजर चोर पर पड़ी।
उसने चोर की पहचान सिकंदर दास के रूप में की। चोर को देख लिए जाने का अभासा होते ही वह भागने लगा। छप्पर पर कूद कर भागने के क्रम चोर जख्मी भी हो गया। चोर के भाग जाने के बाद कमरे की तलाशी ली गई तो जेवरात व मोबाइल फोन गायब पाया। पीड़ित ने घटना पंचायत के मुखिया, उप मुखिया व थाना प्रभारी को दिया। सूचना पर कुंडा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की।



