Deoghar: देवघर के यातायात पुलिस कर्मियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल करने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार मृत्युंजय कुमार उर्फ सुभाष बिहार के जमुई जिला के सोनो थाना क्षेत्र के दुबेडीह गांव का रहने वाला है। उसके उपर आरोप है कि उसने फेसबुक पर सुभाष यादव नाम से आइडी बनाकर यातायात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर अपलोड किया था।

उक्त वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। पुलिस ने वीडियो की जांच किया और युवक को दोषी पाया। उसी आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपित के खिलाफ नगर थाना में एएसआइ रुसीलाल हेम्ब्रम के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।



