Deoghar: आलग-अलग स्थान पर हुए सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में रिखिया थाना क्षेत्र के रंग पहाड़ी गांव निवासी छोटू, शाह रंजन शाह और सूरज शाह एवं जसीडीह थाना क्षेत्र की नारायणडीह निवासी अरविन्द कोल्ह के नाम शामिल हैं।
बताया जाता है कि रिखिया थाना इलाके के रंग पहाड़ी निवासी तीनों युवक सब्जी खरीदने जा रहा था। उसी क्रम में बलसरा हनुमान मंदिर के पास अंज्ञात बाइक सवार ने तीनों को धक्का मार दिया। इस घटना में तीनों गभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जसीडीह थाना इलाके के राजाडीह के पास दो बाइक में आमने सामने टककर हो गई।
इस घटना में नारायणडीह निवासी अरविन्द कोल्ह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर, अस्पताल प्रबंधन के द्वारा घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।