Deoghar: देवघर में कार्यरत रहे एक पूर्व दारोगा पर यौन शोषण का आरोप लग रहा है। इस संबंध में शिकायत देने एक महिला शुक्रवार रात करीब नौ बजे नगर थाना पहुंची। थाने में वह काफी रो-चिल्ला रही थी। मौके पर मौजूद ऑन ड्यूटी पुलिस पदाधिकारी ने पीड़िता से लिखित शिकायत लेकर आने को कहा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त दारोगा देवघर में कुछ वर्ष पूर्व एएसआई के तौर पर नगर व कुंडा थाने में कार्यरत रहे हैं। कुंडा थाने में थे, उस वक्त उसी थाना क्षेत्र में बड़ी जमीन लेकर मकान भी बनाये हैं। इसके बाद प्रमोशन पाकर दारोगा बने तो उनका दूसरे जिले में तबादला हो गया। यहां जब वे थे, उसी वक्त बिहार के बांका जिले की एक महिला उनके आवास पर काम करती थी।
वही महिला आरोप लगा रही है कि आठ साल से उनके यहां काम करते आ रही हैं। देवसंघ मोड़ पर किराये पर रहते थे, उस वक्त से की उनके घर में काम करने की बात कह रही है। पीड़िता पहले नगर थाना क्षेत्र में एक किराये के मकान में रह रही थी। आरोप लगा रही है कि पहले उसके मकान का किराया वही देते थे। इधर हाल के कुछ महीनों से उसे कुंडा थानांतर्गत अपने घर में रखने लगे। उक्त दारोगा द्वारा यौन शोषण का भी आरोप लगा रही है।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि दिनभर किसी मित्र के साथ दारोगा ने खाया-पीया। उसके बाद उसके बेटे को यह कहकर डांटने लगे कि उसके मित्र को क्यों गाली-गलौज करता है। इसी पर पीड़िता ने हस्तक्षेप की तो उसे भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस से पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।