Deoghar News : देवघर के कुंडा थाना इलाके के करनीबाग सखुआ जंगल के पास शनिवार की देर शाम बर्थ डे पार्टी मना रहे कुछ युवकों ने नशे में अवैध हथियार से फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस घटना में निर्दोष कारू राउत को गोली लग गयी और उसकी जान चली गयी।

इस मामले में पुलिस ने छह संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक रविवार की शाम तक मृतक के परिजनों द्वारा मामला दर्ज नहीं कराया था।

पुलिस जिस हथियार से कारू की गोली मारकर हत्या की गयी थी उसे बरामद करने की तलाश में जुटी है। हिरासत में लिये गये एक संदिग्ध पूर्व में कई संगीन मामले में जेल जा चूका है।
क्या है पूरा मामला
शनिवार की देर शाम को कुंडा थाना क्षेत्र के सखुआ जंगल में कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। बताया जाता है कि उसी क्रम में युवकों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गया। उसी दौरान उन्हीं युवकों के बीच से किसी ने हथियार से फायरिंग शुरू कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि मृतक कारू का एक बेटा भी पार्टी में शामिल था। हो हल्ला और गोली चलने की आवाज को सूनकर कारू अपने बेटे को बुलाने चला गया। उसी क्रम में उसे एक गोली लग गयी।
आनन फानन में परिजनोें ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। इतना ही नहीं फायरिंग करने वाले युवकों ने अपना ओटो ठीक कर रहे करनीबाग सखुआ जंगल निवासी राकेश कुमार के साथ भी जमकर मारपीट कर दिया।
इस घटना में राकेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भी इलाज देवघर सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
देर रात को एसपी सौरभ एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह सदलबल घटना स्थल पहुंचे और मामले को लेकर आसपास के लोगों से जानकारी ली।



