
Deoghar: देवघर जिले के करौं थाना पुलिस पर जबरन मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मधुपुर -करों मुख्य मार्ग पर स्थित धर्मराज चौक के पास शनिवार को सुबह 8 बजे से सड़क जाम कर दिया और वरीय पदाधिकारी की बुलाने की मांग कर रहे थे।

वहीं मारपीट करने वाले थाना के एक एएसआई पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बताया जाता है कि करौं पुलिस जब जाम स्थल पर लोगों को समझाने गई तो ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया और पुलिस से भीड़ गए। ग्रामीणों का आक्रोश देख कर करौं पुलिस वापस लौट गई। ग्रामीण वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक लोग जाम स्थल पर डटे थे।

घायल नरेश बाउरी ने करौं थाना प्रभारी को आवेदन देकर मारपीट करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है। दिए आवेदन में कहा है कि उसके पास रहने के लिए घर नहीं है। इस वजह से 29 दिसंबर कि रात को बाउरी पाड़ा स्थित सामुदायिक भवन में सोया था। रात के करीब 10.30 बजे के आसपास करौं थाना के छोटा दरोगा नारायण मिश्रा अपने तीन सिपाही के साथ वहां पहुंचे और उसके साथ लाठी से मारपीट करने लगे। मारपीट में उसके कमर में गंभीर चोट लग गया। उसके चिल्लाने कि आवाज सुनकर बगलगिर विष्णु बाउरी, कृष्णा बाउरी वहां पहुंचा और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
आवेदन में उसने छोटा दरोगा एवं उसके साथ आये जवानों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कि है।


