Ranchi: Jharkhand High Court के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में मंगलवार को देवघर जिले से संबंधित भूमि विवाद मामला में सुनवाई हुई। मामले में अदालत ने देवघर SDO के दोबारा आदेश पारित करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने देवघर एसडीओ के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट ने देवघर एसडीओ से पूछा है कि आप के खिलाफ अवमानना का मामला क्यों नहीं चलाया जाये।

पूर्व में कोर्ट ने एसडीओ के द्वारा पारित आदेश पर भी रोक लगा दी थी। लेकिन इसी बीच किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसी भूमि पर चल रहे निर्माण के खिलाफ एसडीओ को शिकायत कर दी गई।

शिकायत के बाद एसडीओ ने दोबारा वहां पर चल रहे काम को रुकवा दिया। जिसके बाद याचिकाकर्ता विजय कुमार मिश्रा की ओर से हाई कोर्ट में गुहार लगाते आइए दाखिल कर एसडीओ के खिलाफ अवमानना चलाने की प्रार्थना की गई।
प्रार्थी की हस्तक्षेप याचिका को स्वीकार करते हुए अदालत ने देवघर एसडीओ को अवमानना का नोटिस जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि देवघर निवासी विजय कुमार मिश्रा से सम्बंधित भूमि विवाद था। इसके बाद एसडीओ की ओर से विवादित भूमि पर हो रहे काम पर रोक लगाई गई थी। एसडीओ के इस आदेश को प्रार्थी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
Also Reads:
- Deoghar: हथियार के बल 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायियों ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
- 2,000 रुपए से अधिक के UPI भुगतान पर लगेगा MDR, छोटे व्यापारियों के लिए जारी रहेगी छूट
- शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह, वकील चला रहा था कॉल सेटर, नौ गिरफ्तार
- महीनों से पेंशन रोके जाने पर बाबूलाल मरांडी का Jharkhand सरकार पर हमला, तत्काल भुगतान की मांग



