Deoghar: देवघर मंडलकारा का सोमवार को देवघर डीसी विशाल सागर,एसडीओ दीपांकार चौधरी, सीसीआर आलोक रंजन बीडीओ जितेन्द्र यादव सीओ अनिल कुमार ने निरिक्षण किया। सभी पदाधिकारियो ने कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
मौके पर देवघर डीसी विशाल सागर ने कहा कि केंद्रीय मंडल कारा में कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। जिसमें उनके खान-पान के सामग्रियों की जांच की गई। वहीं उनको मील में क्या दिए जा रही है उसको लेकर भी जांच की गई। साथ ही जेल में रह रहे कैदियों के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था कैसी है पुस्तकालय में किस तरह की पुस्तक की रखी गई है इसका भी निरीक्षण किया गया।
साथ ही अभी ठंड का समय चल रहा है और ठंड के महीने में कैदियों को कंबल या बिछाने के लिए गर्म कपड़े दिए जा रहे हैं कि नहीं इसका भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जो रिपोर्ट आई है उसको विभाग को सौंप दिया जाएगा।