
Jamui: जमुई के लक्ष्मीपुर इलाके से समलैंगिक विवाह का एक मामला सामने आया है। दो सहेलियों के बीच प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ने पर मंदिर में निशा ने कोमल की मांग में सिंदूर भर दिया।

बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना इलाके में समलैंगिक विवाह का एक मामला सामने आया है। निशा के मामा के शादी में डेढ़ साल पूर्व दोनो की हुई मुलाकात में निशा और कोमल आपस में प्यार कर बैठे। फिर मोबाइल पर बाते करने लगी।प्यार परवान चढ़ने पर जमुई के एक मंदिर में निशा ने कोमल की मांग में सिंदूर भर दिया।दोनों ने बताया कि डेढ़ साल से दोनो के बीच प्यार है।

वही निशा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि समलैंगिक विवाह कर सकते है।इसलिए हम दोनो ने शादी कर ली और एक साथ जीने मरने की बात कही।
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्गी गांव के निशा और लखीसराय थाना क्षेत्र के गेरुआ पुरसंडा इलाके की कोमल दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं और एक दूसरे से विवाह कर ली। घर वालों के विरोध करने पर कुछ दिन पूर्व दोनों पटना भाग गई। इस दौरान निशा के पिता अजीत तांती ने 27 अक्टूबर गुरुवार को लक्ष्मीपुर थाना में कोमल पर अपनी लड़की को भगा ले जाने के मामले में अपहरण का एक मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद लक्ष्मीपुर पुलिस ने निशा के मोबाइल पर फोन कर थाने में हाजिर होने को कहा।पुलिस को फोन जाने के बाद निशा और कोमल गुरुवार देर शाम ईएमयू ट्रेन से पटना से जमुई पहुंची। जहां जीआरपी पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूरी कहानी जानने के बाद लक्ष्मीपुर पुलिस को सौप दिया।इधर जमुई में यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।
निशा ने बताया कि डेढ़ साल से दोनो में प्यार है। एक दूसरे के बिना नहीं जी सकते है।इस लिए शादी करने का फैसला किया,जो एक अच्छा डिसीजन है।अगर हम दोनो को अलग करने की कोशिश की गई तो जान भी जा सकती है।परिवारवाले अपनी जगह पर सही है।हम अपनी जगह पर सही है।
वही कोमल ने बताया कि निशा से मुलाकात मामा की शादी में लक्ष्मीपुर में हुई।दोनो के बीच डेढ साल से प्यारा है।पहले हम ही अपने प्यार का प्रपोज किए थे।अब एक साथ रहना चाहते है।
इस मामले में लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि समलैंगिक शादी का मामला प्रकाश में आया है। निशा के पिता अशोक तांती के द्वारा थाने में अपहरण का मामला कोमल पर दर्ज कराया गया है। इस मामले में दोनो को थाना लाया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


