
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नौडीहाया गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में 108 एम्बुलेंस के चालक ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा 108 पर संपर्क कर घटना की सूचना दी गई।

उपरांत घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को अचेत अवस्था में देवघर सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाए। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।



