
Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार गुरुवार को शिवगंगा सरोवर में एनडीआरएफ की टीम ने वेट एवं ड्राय रेस्क्यू मॉक ड्रील का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर एसओ देवीकांत पांडे के नेतृत्व में 14 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रील के माध्यम से पानी में डूब रहे लोगों को कैसे बचाया जाता है, एनडीआरएफ के जवान ड्रीप ड्राईव कैसे करते हैं, डूबे हुए व्यक्ति को पानी से कैसे बाहर निकालते हैं, बाहर निकालकर कैसे व्यक्ति के शरीर से पानी बाहर निकाला जाता है, जिससे उसकी जान बचाई जा सके। इसके अलावे मॉकड्रील के दौरान आपदा, बाढ़ या पानी में डूबने की स्थिति में संसाधनों के अभाव में बांस व नारियल का उपयोग कर जान बचायी जा सकती है। साथ ही मॉकड्रील के दौरान आपदा की स्थिति में कैसे प्रबंधन करना है, इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी।

इसके अलावे शिवगंगा सरोवर में आयोजित मॉकड्रील को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि एनडीआरएफ की टीम के जवान अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होने के साथ रबड़ की नौका, लाइफ जैकेट्स, गोताखोरों की टीम, मेडिकल किट एवं अन्य उपकरणों के साथ मॉकड्रील कर लोगों को आपदा के समय कैसे उनकी जान बचायी जा सके, इसकी मॉकड्रील की जा रही है। जिसका मुख्य उदेश्य आपदा के समय मानव जीवन बचाने को लेकर आमजनों को जागरूक करना है।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, हेडक्वाटर डीएसपी मंगल सिंह जामुदा, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार, एनडीआरएफ टीम के एस ओ देवीकांत पांडेय, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ मनीष, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर मनोज कुमार महतो, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व एनडीआरएफ की 14 सदस्यीय टीम आदि उपस्थित थे।










