
Deoghar: जिले के सारठ थाना क्षेत्र के घीया पोखरिया गांव में दामाद ने पत्नी की विदाई नहीं करने पर ससुर की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में घायल सुरेश पंडित की पत्नी ने बताया कि कल देर रात्रि को मेरा दामाद शराब पीकर आया और मेरे साथ मारपीट करने लगा। इसकी सूचना पाकर मेरे पति सुरेश पंडित घर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया। इस घटना में उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया है। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना की जानकारी संबधित थाना की पुलिस को दे दी गई है।


