
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित एक कुरियर कार्यालय में घूसकर तोड़फोड़ एवं मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला कपंनी के कर्मी डाबरग्राम तारणीडीह निवासी संजय कुमार ने दर्ज कराया है।

कहा है कि वह अपने सहकर्मी आनन्द कुमार, प्रवीण चौधरी एवं पंचम यादव के साथ कार्यालय में काम कर रहा था। उसी बीच पूर्व कर्मी अजय कुमार झा, दिलखुश सिंह, सुबोध पांडेय, प्रणेश कुमार अपने अन्य 10-15 सहयोगियों के साथ लाठी- डंडा से लैश होकर कार्यालय में घूस कर गाली गलौज करने लगा।

जब उन सबों ने विरोध किया तो उपरोक्त सभी लोग मिलकर मारपीट करने लगे। वहीं कार्यालय में लगे कंप्यूटर , सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गयी है।


