
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने देर रात को तेज आवाज में गाना बजाते एक डीजे वाहन को जब्त किया है। पुलिस जब्त डीजे वाहन मालिक पर मामला दर्ज करने की तैयारी में जुट गयी है।

बताया जाता है कि देवघर-सत्संग मुख्य मार्ग पर साधना भवन के पास बुधवार की देर रात को जोर-जोर से डीजे बजाये जाने की सूचना नगर पुलिस को मिली।

जानकारी मिलते ही गश्ती दल वहां पहुंची और डीजे वाहन को जब्त कर थाना ले आयी।


