
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के संकरी गली मे रविवार कि देर रात लाठी डंडा से पीट -पीट कर एक 64 वर्षीय बुजुर्ग कि हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रामजु मांझी है। घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह पुलिस देर रात को घटनास्थल पहुंची और सब को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया।

वही दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। हिरासत मे लिए गए आरोपी का नाम सुफर मांझी और गुफर मांझी है। घटना की बाबत मृतक के भांजे परदेसी मांझी ने बताया कि रात को 10:30 से 11:00 बजे के आसपास अचानक सुफर मांझी और गुफर मांझी मामा के साथ लाठी डंडा से मारपीट करने लगा।

बताया कि मामा रामजू मांझी जान बचाने के लिए भागकर उसके घर में घुस गया। मामा को पीटते -पीटते दोनों उसके घर मे घुस गए। बताया कि दोनों ने पीट -पीट कर उसके मामा कि हत्या कर दी। इधर जसीडीह थाना के एसआई साबिर उरांव सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


