
Deoghar News: देवघर नगर थाना से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप का लॉकर खोलकर 1.19 लाख रूपये चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जसीडीह थाना इलाके के रहने वाले एक पेट्रोल पंप कर्मी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है।

इसे मामले को लेकर पेट्रोल पंप के मालिक के द्वारा नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया गया है। बताया जाता है कि चोरी करते हिरासत में लिया गया कर्मी पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।

घटना बुधवार की देर रात का बतायी जाती है। बताया जाता है कि रूपये चोरी करने वाले कर्मी को यह पता नहीं था की पेट्रोल पंप में दो सीसीटीवी लगा है।
चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व उसने पेट्रोल पंप में लगे एक सीसीटीवी को भी बंद कर दिया था। उसे पता ही नहीं था कि वहां दूसरा सीसीटीवी भी लगा है.



