
Jasidih: उतर रेलवे के लखनऊ डिवीजन अंतर्गत एन आई कार्य को लेकर कई ट्रेनों का रुट परिवर्तित का चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ डिवीजन के बाराबंकी – लखनऊ कैंट- शाहगंज जफराबाद रेलखंड पर बाराबंकी स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग के लिए फ्री नन इंटरलोकिंग/ नान इंटरलोकिंग कार्य के कारण आगामी 12 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक मार्ग में परिवर्तित किया गया है।

इस दौरान 13483 मालदा टाउन –दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 17 दिसंबर 19,20,22,24,26,27,29,31 दिसम्बर 2 जनवरी 2024, 3,5,7,9,10,12,और 14 जनवरी को को पंडित दीनदयाल उपाध्याय – मिर्जापुर -प्रयागराज जंक्शन – कानपुर होते हुए चलेगी। 13484 दिल्ली – मालदा टाउनएक्सप्रेस 17,19,21,22,24,26,28,29,31 दिसम्बर 2,4,5,7,9,11,12, और 14 जनवरी 2024 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय से कानपुर होते हुए चलेगी। 13009/13010 हावड़ा — योगनगरी ऋषिकेश –हावडा दून एक्सप्रेस 16 दिसम्बर 14 जनवरी 13151 /13152 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस 11 दिसम्बर से 14 जनवरी तक लखनऊ –प्रतापगढ -वाराणसी होते हुए चलेगी। 13019 /13020 हावड़ा हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 11 दिसम्बर से 14 जनवरी तक 15097 भागलपुर–जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 14 14,21,28 दिसम्बर और 2024 4,11जनवरी 15098 जम्मूतवी — भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 12 ,19,26 दिसम्बर और जनवरी 2, 9 जनवरी 2024 को बुढबल–सीतापुरसीटी — शाहजहांपुर होते हुए चलाने का निर्णय लिया गया है।



