
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ला के पास शनिवार शाम 4:30 बजे पैदल चल रही एक महिला का पर्स छिनकर एक अज्ञात युवक फरार हो गया । घटना की शिकार महिला जटाही मोहल्ला निवासी निर्मला देवी ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात युपक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

उन्हेने बताया कि वह अंबेदकर चौक से पैदल घर जा रही थी । पिछे से एक स्कुटी सवार बांए हाथ में रखा पर्स छिन कर फरार हो गया। हो हल्ला करने पर युवक नंदन पहाड़ जाने वाली सड़क में घुस गया।

उन्होने बताया कि पर्स में 1500 नकद व मोबाइल का कागज,आधार कार्ड के अलावे अन्य कई जरुरी समान था। पुलिस मामले की छानबीन करने जुटी है।


