
Ranchi: उत्तरकाशी टनल से बाहर आए झारखंड के 15 मजदूरों और उनसे मिलने गए 12 परिजनों को एक दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस से वापस लाया जाएगा। मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जैप आईटी सीईओ भुवनेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

वे गुरुवार को उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचे और एक दिसम्बर को इंडिगो की फ्लाइट से सभी व्यक्तियों को शाम आठ बजे रांची लाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि टनल हादसे के तुरंत बाद ही राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम घटनास्थल पर भेजी थी।
(HS)


