
Deoghar Crime News: देवघर नगर थाना में बैंक खाता से दो लाख रूपये की अवैध निकासी किए जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला महावीर कॉलोनी आरएन घोष रोड निवासी चमन लाल झा ने दर्ज कराया है।

कहां है कि मोहल्ला वासियों द्वारा संस्था बनाया गया है। उक्त संस्था का खाता सत्संग चौक स्थित इंडियन बैंक मैं खोला गया है। यह खाता उसके पिता के नाम से संचालित है।

कहा है की वह खाता में कुछ रुपया जमा कराने गया था। उसी दौरान उसने उक्त खाता का अपडेट कराया तो पता चला की 4 जुलाई से 5 सितम्बर तक में खाता से दो लाख रूपये की अवैध निकासी कर ली गई है।
उन्होंने बैंक कर्मी निखिल कुमार शाह पर दुरुपयोग से रुपए निकालने का आरोप लगाया है। इधर मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।


