Deoghar: देवघर के रोहिणी में आज उप डाकघर का उद्घाटन गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा किया गया। 37 लाख की लागत से इस डाकघर का निर्माण कराया गया है। जहां दिव्यांग और आम जनों के लिए सारी सुविधाएं मुकम्मल की गई है।
रोहिणी उप डाकघर का उद्घाटन पहले दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया गया। मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि रोहिणी एक ऐतिहासिक जगह है यहां से आजादी की लड़ाई के लिए भी कार्य किए गए थे। वहीं 1857 के पहले क्रांति में भी रोहिणी का एक बड़ा योगदान रहा है। देवघर बाजार से पहले रोहिणी बाजार ही हुआ करता था। उसके बाद धीरे-धीरे लोग देवघर अर्बन की तरफ रुख करने लगे।
वही डाकघर की अपनी बहुत कम ही जगह जमीन है जिसमें से एक रोहिणी भी है और आज डाकघर के द्वारा अपनी जमीन पर ही रोहिणी उप डाकघर का निर्माण कराया गया है। ताकि रोहिणी सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को रोहिणी उप डाकघर का सुविधा मिल सके। खास तौर पर दिव्यांग लोगों के लिए भी इस डाकघर में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन भी ऐतिहासिक है। जब रोहिणी में उप डाकघर का उद्घाटन हो गया है और अब यहां की जनता को उसका लाभ भी मिलेगा।