
Deoghar: देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर उम्मीदवार जनता के बीच वोट अपील करने पहुंच रहे हैं।

निगम क्षेत्र के वार्ड 15 के वार्ड पार्षद उम्मीदवार दिलखुश कुमार लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

दिलखुश का कहना है कि वार्ड में पेयजल, बिजली और सड़क की समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने वादा किया है कि वो सबसे पहले वार्ड में साफ सफाई का कार्य कराएंगे। साथ ही बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे।
दिलखुश कुमार घर-घर जाकर लोगों से समर्थन की अपील कर रहे हैं।



