
Deoghar: देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के थाढी दुलमपुर गंगानगर इलाके में शुक्रवार की देर शाम को जमीन विवाद में ईंट पत्थर और गोलीबारी किये जाने का मामला सामने आया है।


हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। बताया जाता है कि गंगानगर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा था।


इसी को लेकर एक पक्ष के द्वारा ईंट पत्थर चलाने एवं फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद वापस लौट गई।
हालांकि घटनास्थल पर ईंट का टुकड़ा बिखरा हुआ देखने को मिला। घटना के बाद कुंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


