Deoghar: गोड्डा लोकसभा वासियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शुक्रवार को गोड्डा में पासपोर्ट ऑफिस की शुरूआत होने जा रही है। जिसका उद्घाटन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे करेंगे।

गुरुवार को देवघर पहुंचे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि गोड्डा लोकसभा एक ऐसा लोकसभा है जहां 2 पासपोर्ट केंद्र बनाया गया है। देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पहले ही पासपोर्ट केंद्र दे दिया गया था। वहीं, कल गोड्डा में पासपोर्ट केंद्र का उद्घाटन किया जाना है।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि गोड्डा लोकसभा में कई ऐसे लोग हैं जो विदेशों में काम करते हैं और उन्हें पासपोर्ट बनवाने की काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा यह सौगात दिया गया है। साथ ही साथ गोड्डा में काफी वर्षों से जर्जर पड़ा हुआ डाकघर के भी नए भवन का उद्घाटन किया जाना है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देवघर के रोहिणी में नए डाकघर बनने जा रहा है। वहीं जल्द ही देवघर के सारवां में भी एक डाकघर बनाया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कई ग्रामीण सड़कों का भी शिलान्यास किया जाना है।
उन्होंने कहा कि आने वाले 4 से 5 वर्षों में गोड्डा लोकसभा पूरे देश में सबसे ज्यादा विकसित लोकसभा में गिना जाने लगेगा , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गोड्डा लोकसभा को सौगात ही सौगात दिया जा रहा है।



