
Dumka News: दुमका जिले के सरैयाहाट थाना में पदस्थापित एएसआई प्रदीप बाखला ने देवघर एयरपोर्ट पर पदस्थापित झारखंड पुलिस के जवान मृत्युंजय उर्फ राजू झा के ऊपर मारपीट, गाली-गलौच, एक लाख की रंगदारी सहित कई आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

आवेदन में एएसआई प्रदीप बाखला ने कहा है कि वे मंगलवार की शाम दुमका न्यायालय से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान उनके आगे से जा रही सफारी वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसकी वजह से उनकी बाइक उक्त वाहन से सट गई।

इसके बाद उक्त वाहन से तीन महिला व तीन पुरुष बाहर आये और उनके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। सभी उनसे एक लाख रुपये की मांग करने लगे।
मामले को लेकर सरैयाहाट पुलिस कांड संख्या 82/2023 आईपीसी की धारा 341, 323, 353, 504, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए अनुसन्धान में जुट गई है। (HS)


