
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में दीपावली की देर शाम गोली मारकर महेन्द्र यादव हत्याकांड मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपितों को जेल भेजे जाने से पहले मेडिकल जांच कराया गया। इसके उपरांत सभी को कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायकि हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि पुलिस जेल भेजे गए आरोपितों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है। बरामद हथियार के बारे में पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है। हत्या में इस्तेमाल किया गया बाइक भी पुलिस ने बरामद किया गया है। जिन युवकों को पकड़ा गया है उनमें कुछ नगर तो कुछ कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इससे पहले गिरफ्तार आरोपितों से हत्या के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी की संलिप्ता सामने आ चुकी है। हत्या जमीन विवाद को लेकर किया गया है। हत्या करने के पहले बदमाशों ने बीयर पीया था। वहीं हत्या करने के बाद मदहोशी में दो जगह फिर से फायरिंग भी की गई थी। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
पुलिस ने पहले ही कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा बसमत्ता मोहल्ला निवासी मौजी यादव व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


