
Deoghar: चकाई थाना क्षेत्र के चकाई गांव में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का नाम आशोक साह और मनोज साह है। घटना की बावत परिजनों ने बताया कि पाटीदार के साथ बटवारा को लेकर काम हो रहा था उसी क्रम में पाटीदार के द्वारा हरवे हथियार के साथ पहुंचकर मारपीट करना शुरू कर दिया।

मारपीट में अशोक शाह और मनोज साह दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया वहीं घटना की जानकारी संबंधित थाना की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है


