
देवघर: लगातार 5 दिन हुए बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है. एक तरफ नगर निगम के तमाम वादे फीके दिखते है अब ग्राउंड पर निगम के कार्यों को देखेंगे । एक तरफ नगर निगम के आलीशान दफ्तर जिसमे वो तमाम सुविधाएं मौजूद है जो किसी 5 सितारा होटल में होता है. पर जब जनता की बात होती है तो अच्छी व्यवस्था की तो बात छोड़ए मूलभूत सुविधाएं भी नही मिल पाई है.

देवघर के वार्ड नंबर 27 के तरण बंधा मोहल्ला जहा आज भी जाने के लिए पक्की सड़के नही है; कच्ची सडके अपने बदहाली के आशु रो रहे है पर इनकी सुनने वाला कोई नही, सिस्टम से आस लगाए यहां के मोहहले वासी की हिम्मत अब जबाब देने लगी है. लगातार 5 दिनों की बारिश ने यहां की कच्ची सड़को में पूरी तरह कीचड़ हो गया है.


जिससे लोगो को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. घर से निकले तक के लिए लोगो को सोच समझ कर निकला पड़ता है. हाथ मे चप्पल लिए कीचड़ से होकर ही इन्हें कही जाना पड़ता है. कई बार निगम में आवेदन भी दिए है पर कोई सुध लेने वाला नही है ऐसे में वहा के लोगो को नारकीय जीवन जीने को बाध्य है.


