Deoghar: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जिले के कुशमाहा पंचायत के बिचगढ़ा गांव निवासी 65 वर्षीय राम किशन वर्मा की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

जानकारी के अनुसार घायल बिशनपुर के बुल्लू हाट वियर दुकान से सामान खरीद कर अपने घर जा रहे थे, इसी बीच राय निवास के समीप सारवां देवघर मार्ग पर सड़क पार करते समय अज्ञात मोटर साइकिल ने धक्का मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनो के द्वारा इलाज के लिये उन्हें सीएचसी सारवां ले जाया गया, जहां उनकी गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौके पर टीम बादल के कार्यकर्ता ने घटना की जानकारी होने पर सदर अस्पताल देवघर पहुंचे। परिजनों को ढाढस बंधाया व अस्पताल प्रबंधन से सामंजस्य स्थापित करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर पैतृक गांव बिचगढा भिजवाया। साथ ही टीम बादल द्वारा परिजनों को नियमानुकूल सरकारी सहायता भी दिलवाने का आश्वासन भी दिया गया।



