
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई के मलाड वेस्ट (Residential structure collapses in Mumbai’s Malad West) इलाके में बुधवार रात करीब 11 बजे रिहायशी इमारतें (Residential Structures) ढह गईं. मलबे में दबने से 11 लोगों की मौत (Death) हो गई है और 8 घायल हैं. मरने वालों में 6 बच्चे बताए जा रहे हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि आसपास की 3 इमारतों के निवासियों को बाहर निकाला गया है क्योंकि ढांचे अच्छी स्थिति में नहीं हैं. मलबे में फंसे हुए लोगों के लिए तलाशी और बचाव अभियान जारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 17 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.


