
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके देवघर कॉलेज रोड के पास बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे युवक का नाम महेश दास है जो रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा का रहने वाला है।

घटना के तुरंत बाद आनन फनन में उसे ऑटो में लादकर इलाज के लिये पहले सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज के लिये उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि महेश दास देवघर कॉलेज रोड में स्टील का रेलिंग लगाने का कार्य कर रहा था। उसी दौरान उसके मोबाइल पर फोन आ गया तो वह बात करने लगा।
दूसरे हाथ से स्टील के पाइप को सीधा खड़ा कर रहा था। उसी दौरान पाइप ग्यारह हजार तार से सट गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।


