Deoghar: देवघर शहरी क्षेत्र में इन दिनों छिनतई करने वाले अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। पुलिस का भी कोई डर इन्हें नहीं है। दिनदहाड़े छिनतई की घटना को अंजाम देने में यह अपराधी तनिक भी संकोच नहीं करते हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस के पास का है। जहां स्कूटी सवार एक रिटायर्ड लेबर ऑफिसर से 6.50 लाख की जेवरात की छिनतई कर ली।
घटना बुधवार दिन 11:30 बजे के आसपास की बताई जाती है। छिनतई का शिकार हुए रिटायर्ड लेबर ऑफिसर मनमोहन प्रसाद सिंह वर्तमान में बाभन बीघा अंबे गार्डन में रहते हैं। उन्होंने तिवारी चौक पर एक फ्लैट खरीदा है। मनमोहन सिंह ने बताया कि वह अपने स्कूटी से तिवारी चौक स्थित फ्लैट को देखने जा रहे थे। इस दौरान बिजली ऑफिस के पास एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पीछे से आया और उन्हें रोक दिया।
अपराधियों ने कहा कि पुलिस का आदेश है कि इतना सोने का जेवर पहन कर कहीं नहीं निकलना है। वे बदमाश के झांसे में आ गए। बदमाशों ने उनसे सोने का चैन, ब्रेसलेट और दो अंगूठी जिसकी कीमत लगभग 6.50 लाख था खोलवा लिया। उपरांत सभी जेवरात लेकर बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो गए।
उसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी नगर थाना को दिया। नगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और आसपास के दुकान मे लगे सीसीटीवी को खांगला।