
Deoghar: देवघर नगर थाना की पुलिस ने बीती रात गश्ती के दौरान नंदन पहाड़ के पीछे रेलवे लाइन के पास से पिस्तौल व गोली के साथ दो युवकों को पकड़ा है। जबकि इन लोगों का एक साथी भागने में सफल रहा है।

जानकारी के अनुसार नगर थाना की पुलिस गश्ती पर थी। तभी नंदन पहाड़ के पीछे रेलवे लाइन के पास बाइक सवार तीन युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे। गश्ती दल ने खदेड़कर दो युवकों को पकड़ लिया जबकि एक भागने में सफल रहा।

पुलिस ने इन लोगों के पास एक पिस्तौल व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों की माने तो हिरासत में लिये गये दो युवकों का अपराधिक इतिहास रहा है। तीनों रिखिया थाना क्षेत्र में किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। बीते दिन एक एएनएम से छिनतई मामले में युवकों का संलिप्ता सामने आ रही है। हालांकि इस मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
धराये गये युवक जसीडीह इलाके के रहने वाले बताये जाते हैं।


