Deoghar: शुक्रवार को चितरा पुलिस ने एक डंपर चालक को रंगे हाथ कोयला बेचते पकड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चालक सचितरा- बस्ती पालोजोरी मुख्य मार्ग में हरिराखा बस्ती के समीप कोयला बेच रहा था।

बताया जाता है कि सड़क के किनारे कोयला लदा टिफिन ट्रक से चालक बच्चन यादव चोरी छुपे कोयला बेच रहा था। तभी गश्ती पर निकली पुलिस दल ने उसे पकड़ लिया। डंपर को जब्त कर थाना लाया गया। वहीं थाना में चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

बता दें कि एसपी माइंस से टिफिन ट्रकों में कोयला याद कर रेल हेड जामताड़ा पहुंचाया जाता है। ऐसे में रास्ते में कोयला बेचकर उसकी पूर्ति पत्थर बालू आदि लादकर करना कानूनन अपराध है। इससे कंपनी, केंद्र व राज्य सरकार को राजस्व की क्षति होती है। लिहाजा, पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से फिलवक्त इस तरह के चालकों में हड़कंप देखा जा रहा है।



